हर्पीस वायरस से बचाव: सावधानियां और रोकथाम के उपाय

Summary

हर्पीस वायरस एक सामान्य वायरल संक्रमण है, जो मुंह, होंठ या जननांग क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। यह संक्रमित त्वचा या श्लेष्म झिल्ली के संपर्क से फैलता है और कई बार बिना स्पष्ट लक्षणों के भी दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकता है। इसलिए सक्रिय छालों या घावों के दौरान सीधे संपर्क से बचना, सुरक्षित यौन संबंध अपनाना और व्यक्तिगत सामान साझा न करना संक्रमण के जोखिम को कम करने में मदद करता है। हर्पीस से बचाव के लिए हाथों की स्वच्छता बनाए रखना, संक्रमित घाव को छूने या खुजलाने से बचना और लक्षण दिखाई देने पर यौन संपर्क रोकना महत्वपूर्ण है। बार-बार छाले, दर्द, जलन या जननांग क्षेत्र में घाव होने पर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान हर्पीस के लक्षण दिखाई देने पर विशेष रूप से समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। उचित उपचार और सावधानियों से लक्षणों को नियंत्रित करने और संक्रमण फैलने के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

होंठों पर छोटा-सा छाला हो या जननांग क्षेत्र में होने वाले दाने, हर बार इसे मामूली समझना सही नहीं होता। कई बार इसके पीछे हर्पीस (herpes) हो सकता है। कई बार शरीर में हर्पीस वायरस मौजूद होने के बावजूद इसके कोई स्पष्ट लक्षण नजर नहीं आते। यही वजह है कि इस संक्रमण को पहचानना हमेशा उतना आसान नहीं होता, जितना आमतौर पर समझा जाता है।

हर्पीस (herpes) एक सामान्य वायरल संक्रमण है, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। इसे हर्पीस सिम्प्लेक्स वायरस (herpes simplex virus or HSV) के नाम से जाना जाता है, जिसके मुख्य दो प्रकार हैं, HSV-1 और HSV-2। आमतौर पर HSV-1 को मुंह और होंठों के आसपास होने वाले कोल्ड सोर से, जबकि HSV-2 को जननांग हर्पीस से जोड़ा जाता है। हालांकि, संक्रमण की तस्वीर इतनी सीधी नहीं है और दोनों प्रकार के वायरस अलग-अलग क्षेत्रों को प्रभावित कर सकते हैं।

कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि अगर कोई लक्षण दिखाई ही न दें, तो हर्पीस संक्रमण का पता कैसे चले? क्या यह बिना किसी स्पष्ट संकेत के दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकता है? और अगर संक्रमण हो जाए, तो क्या इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है? इन सवालों के जवाब जानना संक्रमण को बेहतर तरीके से समझने के लिए जरूरी है।

मिरेकल्स हेल्थकेयर, गुड़गांव के अनुभवी इंटरनल मेडिसिन डॉक्टरों का कहना है, जननांग क्षेत्र में होने वाले किसी भी असामान्य बदलाव, छाले या घाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सही समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने से इसके संभावित कारण को समझने और उचित उपचार की दिशा तय करने में मदद मिल सकती है।

इस लेख में  में हम विस्तार से समझेंगे हर्पीस से जुड़ी वे महत्वपूर्ण बातें, जिन्हें जानना संक्रमण को समझने और इससे जुड़े जोखिम को कम करने के लिए जरूरी है।

हर्पीस वायरस कैसे फैलता है? How does the herpes virus spread?

हर्पीस से बचाव (herpes prevention) के लिए यह समझना जरूरी है कि संक्रमण किस तरह फैल सकता है। HSV संक्रमित त्वचा, घाव या शरीर के संक्रमित हिस्से के संपर्क में आने से फैल सकता है।

हर्पीस के कारणों में शामिल हो सकते हैं

  • संक्रमित व्यक्ति के साथ चुंबन या निकट त्वचा संपर्क

  • संक्रमित व्यक्ति के जननांग क्षेत्र के संपर्क में आना

  • ओरल सेक्स के दौरान संक्रमण का एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में पहुंचना

  • सक्रिय हर्पीस घाव के सीधे संपर्क में आना

  • बिना लक्षणों के भी संक्रमित त्वचा से वायरस का फैलना

मिरेकल्स हेल्थकेयर, गुड़गांव की सीनियर इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर (internal medicine doctor in Gurgaon) डॉ. स्वाति कपूर के अनुसार, “हर्पीस बिना स्पष्ट लक्षणों के भी फैल सकता है, इसलिए संक्रमण से बचाव के लिए केवल दिखाई देने वाले घावों से सावधान रहना ही पर्याप्त नहीं है।”

हर्पीस वायरस से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां Tips to prevent herpes virus infection

  • सक्रिय संक्रमण के दौरान त्वचा संपर्क से बचें: यदि किसी व्यक्ति के होंठ, मुंह या जननांग क्षेत्र में हर्पीस के छाले या घाव हैं, तो उनके ठीक होने तक प्रभावित क्षेत्र के सीधे संपर्क से बचना चाहिए। सक्रिय संक्रमण के दौरान चुंबन, ओरल सेक्स या प्रभावित त्वचा के संपर्क से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

  • सुरक्षित यौन संबंध अपनाएं: जननांग हर्पीस से बचाव के लिए सुरक्षित यौन संबंध महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कंडोम या डेंटल डैम जैसे बैरियर मेथड संक्रमण के जोखिम को कम कर सकते हैं, हालांकि वे हर्पीस से 100% सुरक्षा नहीं देते क्योंकि वायरस त्वचा के उन हिस्सों से भी फैल सकता है जिन्हें कंडोम कवर नहीं करता। यदि पार्टनर को हर्पीस संक्रमण है या पहले हर्पीस हुआ है, तो दोनों पार्टनर्स को डॉक्टर से सलाह लेकर संक्रमण के जोखिम और बचाव के विकल्पों को समझना चाहिए।

डॉ. स्वाति कपूर के अनुसार, “कंडोम हर्पीस के संक्रमण का जोखिम कम कर सकता है, लेकिन पूरी सुरक्षा नहीं देता, इसलिए पार्टनर के संक्रमण की स्थिति को समझना और जरूरी सावधानियां अपनाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।”

  • हर्पीस के लक्षण दिखाई देने पर यौन संपर्क रोकें: यदि जननांग क्षेत्र में फफोले, घाव, जलन, दर्द या असामान्य खुजली जैसे लक्षण दिखाई दें, तो जांच होने तक यौन संपर्क से बचना बेहतर है। लक्षणों के दौरान संक्रमण फैलने की संभावना अधिक हो सकती है।

  • व्यक्तिगत सामान साझा न करें: मुंह के आसपास सक्रिय कोल्ड सोर होने पर व्यक्तिगत वस्तुओं को साझा करने से बचना चाहिए। जैसे:

    • लिप बाम

    • लिपस्टिक

    • रेजर

    • तौलिया

    • टूथब्रश

    • विशेष रूप से ऐसी वस्तुओं को साझा न करें जो सीधे होंठ, त्वचा या संक्रमित क्षेत्र के संपर्क में आती हों।

  • हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें: यदि हर्पीस का घाव है, तो उसे बार-बार छूने से बचें। गलती से घाव छूने पर हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए।आंखों को छूने से भी बचें, क्योंकि कुछ परिस्थितियों में HSV आंखों को प्रभावित कर सकता है।

  • घाव को न खुजलाएं और न फोड़ें: हर्पीस के छाले दर्द या खुजली पैदा कर सकते हैं, लेकिन उन्हें फोड़ना या खुजलाना संक्रमण को शरीर के दूसरे हिस्सों तक पहुंचा सकता है और घाव में बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा बढ़ा सकता है। प्रभावित क्षेत्र को साफ और सूखा रखने की कोशिश करें।

क्या हर्पीस का इलाज संभव है? Is herpes curable?

वर्तमान में HSV संक्रमण को शरीर से पूरी तरह खत्म करने वाली कोई सामान्य दवा उपलब्ध नहीं है। एक बार HSV संक्रमण होने के बाद वायरस शरीर में रह सकता है और कुछ लोगों में समय-समय पर दोबारा सक्रिय होकर लक्षण पैदा कर सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर्पीस का कोई इलाज नहीं है।

एंटीवायरल दवाओं (antiviral medicine for herpes) की मदद से हर्पीस के प्रकोप (outbreak) के दौरान होने वाले छाले, घाव, दर्द और अन्य लक्षणों की अवधि और गंभीरता को कम किया जा सकता है। यदि संक्रमण बार-बार सक्रिय होता है, तो डॉक्टर कुछ लोगों को नियमित या लंबे समय तक एंटीवायरल दवाएं लेने की सलाह दे सकते हैं। इससे Outbreak की आवृत्ति कम करने और कुछ मामलों में संक्रमण के दूसरे व्यक्ति तक फैलने के जोखिम को घटाने में भी मदद मिल सकती है।

हर्पीस वायरस के उपचार (herpes virus treatment) का विकल्प हर व्यक्ति में एक जैसा नहीं होता। यह संक्रमण के प्रकार, प्रभावित हिस्से, लक्षणों की गंभीरता और Outbreak कितनी बार होता है, जैसे कारकों पर निर्भर करता है। इसलिए हर्पीस के लक्षण दिखाई देने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने से बचें। डॉक्टर की सलाह के अनुसार समय पर उपचार शुरू करने से लक्षणों को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने और संक्रमण से जुड़ी असुविधा को कम करने में मदद मिल सकती है।

गर्भावस्था में हर्पीस होने पर क्या करें? How can I manage herpes during pregnancy?

अगर प्रेग्नेंसी के दौरान हर्पीज़ इन्फेक्शन का पता चलता है, तो घबराने के बजाय तुरंत अपने नज़दीकी गायनेकोलॉजिस्ट (gynaecologist near you) से सलाह लें। खासतौर पर यदि जननांग हर्पीस पहली बार गर्भावस्था के दौरान हुआ है या प्रसव के समय सक्रिय संक्रमण मौजूद है, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि कुछ परिस्थितियों में नवजात शिशु तक संक्रमण पहुंचने का जोखिम हो सकता है। डॉक्टर की निगरानी में प्रेग्नेंसी के दौरान हर्पीज़ के उपचार (herpes treatment in pregnancy) का उद्देश्य लक्षणों को नियंत्रित करना और प्रसव के समय संक्रमण के जोखिम को कम करना होता है

  • डॉक्टर आपकी गर्भावस्था के चरण, संक्रमण पहली बार हुआ है या पहले भी हो चुका है, और वर्तमान लक्षणों के आधार पर स्थिति का मूल्यांकन करेंगे।

  • जरूरत पड़ने पर डॉक्टर उपयुक्त एंटीवायरल उपचार की सलाह दे सकते हैं।

  • यदि प्रसव के आसपास सक्रिय जननांग हर्पीस मौजूद हो, तो डॉक्टर प्रसव के तरीके और समय को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेते हैं।

  • गर्भावस्था के दौरान बिना डॉक्टर की सलाह के कोई एंटीवायरल या अन्य दवा न लें।

समय पर चिकित्सकीय सलाह और उचित निगरानी से गर्भावस्था के दौरान हर्पीस संक्रमण को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है।

हर्पीस के लक्षण होने पर डॉक्टर से कब मिलें?

यदि आपको पहली बार हर्पीस जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो डॉक्टर से परामर्श लेना उचित है। विशेष रूप से इन स्थितियों में चिकित्सा सलाह जरूरी है:

  • जननांग क्षेत्र में दर्दनाक छाले या घाव

  • बार-बार होने वाले फफोले

  • पेशाब करते समय तेज दर्द

  • बुखार या शरीर में अस्वस्थता के साथ घाव

  • आंख के आसपास छाले या आंख में दर्द/लालिमा

  • गर्भावस्था के दौरान हर्पीस के लक्षण

  • कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के साथ हर्पीस जैसे लक्षण

डॉक्टर लक्षणों और आवश्यक जांच के आधार पर स्थिति का मूल्यांकन कर सकते हैं और उचित उपचार बता सकते हैं।

हर्पीस के लक्षणों को नजरअंदाज न करें, समय पर लें सही सलाह

हर्पीस वायरस से बचाव के लिए जागरूकता, सुरक्षित व्यवहार और व्यक्तिगत स्वच्छता महत्वपूर्ण हैं। हर्पीस संक्रमण आम हो सकता है, लेकिन इसके बारे में सही जानकारी होने से संक्रमण के फैलने का जोखिम कम किया जा सकता है। सक्रिय घाव होने पर त्वचा संपर्क से बचना, सुरक्षित यौन संबंध अपनाना और लक्षणों की स्थिति में समय पर डॉक्टर से परामर्श लेना महत्वपूर्ण कदम हैं।

यदि आपको होंठों, मुंह या जननांग क्षेत्र में बार-बार छाले, फफोले, दर्द या जलन होती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। मिरेकल हेल्थकेयर में अपने नजदीकी आंतरिक चिकित्सा चिकित्सक (internal medicine doctor near you) से परामर्श लेकर अपनी स्थिति का सही मूल्यांकन कराएं और उचित उपचार एवं बचाव के उपायों की जानकारी प्राप्त करें। सही जांच और सलाह से इंजेक्शन को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है।

हर्पीस की पहचान से लेकर इलाज तक, विशेषज्ञ देखभाल है जरूरी

हर्पीस के लक्षण हल्के हो सकते हैं या कई बार दिखाई भी नहीं देते। लेकिन बार-बार छाले, फफोले, जलन या दर्द होने पर इसे नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और विशेषज्ञ की सलाह से सही उपचार की दिशा तय करने में मदद मिल सकती है।

वर्ष 2002 से 7 लाख+ मरीजों का विश्वास जीतने वाला मिरेकल्स हेल्थकेयर, गुड़गांव के अग्रणी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स (Multispeciality Hospital in Gurgaon) में से एक है। यहां अनुभवी डॉक्टरों की टीम विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा प्रदान करती है।

  • अनुभवी आंतरिक चिकित्सा चिकित्सक और अन्य विशेषज्ञ आपकी समस्या, लक्षणों और मेडिकल हिस्ट्री को ध्यान में रखते हुए आवश्यक जांच और उपचार की सलाह देते हैं।

  • यदि हर्पीस के साथ किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या के मूल्यांकन की जरूरत हो, तो मल्टीस्पेशियलिटी सपोर्ट के माध्यम से अलग-अलग विशेषज्ञों की सलाह एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकती है।

  • मिरेकल्स हेल्थकेयर के सेक्टर 14, सेक्टर 56 और सेक्टर 82 में सेंटर उपलब्ध हैं, जिससे अपनी सुविधा और लोकेशन के अनुसार डॉक्टर से परामर्श लेना आसान होता है।

  • 24×7 डायग्नोस्टिक सेवाएं, 24×7 इमरजेंसी केयर और 24×7 इन-हाउस फार्मेसी की सुविधा भी उपलब्ध है, ताकि जरूरत पड़ने पर जांच और दवाओं से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकें।

  • कामकाजी लोगों की सुविधा के लिए Evening OPD की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे ऑफिस के बाद भी विशेषज्ञ से परामर्श लिया जा सकता है।

हर्पीस के लक्षण बार-बार दिखाई दे रहे हैं या संक्रमण को लेकर कोई चिंता है? समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेकर अपनी स्थिति के बारे में सही जानकारी प्राप्त करें।

Written and Verified by:

Dr. Swati Kapoor Exp: 6

MBBS, DNB (Medicine)


Frequently Asked Questions

हरपीस हर्पीस सिम्प्लेक्स वायरस (HSV-1 या HSV-2) के कारण होता है। यह संक्रमित व्यक्ति की त्वचा, घाव या शारीरिक द्रव के संपर्क से फैल सकता है।

एंटीवायरल दवाएं डॉक्टर की सलाह से लेने पर हर्पीस के लक्षणों और संक्रमण की अवधि को कम करने में मदद कर सकती हैं। सक्रिय घाव के दौरान संपर्क से बचना भी जरूरी है।

हर्पीस वायरस संक्रमण के बाद शरीर में बना रह सकता है और समय-समय पर दोबारा सक्रिय हो सकता है। हालांकि, उपचार से इसके लक्षणों और बार-बार होने वाले संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है।

पुरुषों में जननांग क्षेत्र में दर्दनाक छाले या फफोले, खुजली, जलन, दर्द और पेशाब करते समय परेशानी हो सकती है। कुछ लोगों में कोई स्पष्ट लक्षण भी नहीं होते।

हर्पीस में किसी विशेष भोजन से पूरी तरह परहेज जरूरी नहीं है। संतुलित आहार लें और यदि किसी खाद्य पदार्थ से व्यक्तिगत रूप से लक्षण बढ़ते महसूस हों, तो उसे सीमित करें।

हरपीज आमतौर पर छोटे, गुच्छों में दिखाई देने वाले दर्दनाक फफोलों या छालों जैसा दिख सकता है, जो बाद में फूटकर घाव बना सकते हैं।

हाँ। विशेष रूप से जननांग हर्पीस यौन संपर्क से फैल सकता है। कंडोम या अन्य barrier methods जोखिम को कम कर सकते हैं, लेकिन संक्रमण से पूर्ण सुरक्षा की गारंटी नहीं देते।

यदि होंठ या मुंह के आसपास सक्रिय हर्पीस के छाले या घाव हैं, तो किसिंग और सीधे त्वचा संपर्क से बचना चाहिए, क्योंकि संक्रमण फैल सकता है।